25 Apr 2024, 07:15:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। आमिर खान ने दंगल के लिए अपनी प्रमोशन स्ट्रेटेजी में बदलाव किया है। आमतौर पर अवार्ड फंक्शन्स और टीवी शोज से दूर रहने वाले मिस्टर परफेक्टनिस्ट इस बार टीवी के दो सेलेब्रेटी ओरिऐंटेड शोज का हिस्सा बनेंगे।
 
आमिर ने पहले तो सेलेब्रेटी डायरेक्टर-एंकर करण जौहर के काफी विद करण में आने का न्योता कबूल लिया है। आमिर के साथ दंगल में उनकी बेटियां का किरदार निभा रहीं फातिमा शेख और सान्या मल्होत्रा भी शो का हिस्सा होंगी। जाहिर है, फातिमा शेख और सान्या मल्होत्रा  के आने के पीछे दंगल का प्रमोशन जुड़ा हुआ है। यह दूसरी बार है जब आमिर उनके शो में शिरकत करेंगे।
 
वहीं रणवीर सिंह के फूले नहीं समा रहे कि अनफॉरगेटेबल में उन्हें एक्टिंग और परफेक्शन के आइकन आमिर के साथ कई विशयोपर बातचीत करने का मौका मिलेगा। फैन्स को भी इंतजार है कि दंगल में अपने सीरियस और माचो अवतारों के बारे में आमिर कॉफ़ी विद करण और अनफॉरगेटेबल शो में क्या खुलासा करेंगे।
 
 
करण के शो में खास यह भी होगा कि पहली बार किसी सेटेब्रेटी सुपरस्टार से साथ दो बिलकुल ही नई डेब्यूटेंट लड़कियां आएंगी। करण अपने सर्कल से जुड़े बड़े स्टार्स को ही अपने शो में बुलाते हैं। सना और फातिमा एक्साइटेड हैं कि वे टॉक शोज के माइल स्टोन कॉफी विद करण में जाने वाली हैं।
 
 
अनफॉरगेटेबल शो में आमिर अपने करियर स्ट्रगल और सक्सेस पर बातें करेंगे। रणवीर अपने चुटीले अंदाज में उनकी लाइफ जर्नी के बारे में चर्चा करते नजर आयेंगे| यह शो काफी रोमांचक होगा रणवीर सिंह और आमिर खान तो एक प्लेटफार्म पर देखना! यहाँ वाकई मे दर्शको के लिए एक अनफॉरगेटेबल मोमेंट बन जायेगा।
 
 
 
 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »