26 Apr 2024, 05:03:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और पूर्व मिस श्रीलंका सिल्वर स्क्रीन पर सुशांत सिंह राजपूत के साथ रोमांस करती नजर आ सकती है।

बॉलीवुड में चर्चा है कि 'दोस्ताना' जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके तरुण मनसुखानी अपनी अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं और इसमें सुशांत के अपोजिट जैकलिन के नजर आने की चर्चा है। सुशांत के लिए भी 2016 काफी अच्छा रहा है। भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनी फिल्म में उन्हें मुख्य भूमिका निभाने का मौका मिला और इस मौके को उन्होंने बखूबी भुनाया। इन दिनो वह कृति सेनन के साथ फिल्म 'राबता' को लेकर चर्चा में हैं।

जैकलीन इन दिनों दिनों न्यूयॉर्क में हैं और क्रिसमस की तैयारियों में जुटी हुई हैं। उन्होंने इसको लेकर कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। जैकलीन एक एसेसरी ब्रांड के 75वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए अमेरिका पहुंची थीं। सुशांत के साथ यदि उनकी जोड़ी बनती है तो प्रशंसकों के लिए दोनों को एक साथ पर्दे पर देखना काफी दिलचस्प होगा।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »