29 Mar 2024, 11:00:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अंतरिक्ष यात्री बनने के लिए 10 किताबें पढ़ेगें सुशांत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2016 1:53PM | Updated Date: Dec 13 2016 1:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपनी आने वाली फिल्म के लिए दस किताबें पढ़ेगें। सुशांत ,संजय पूरन सिंह चौहान की फिल्म 'चंदा मामा दूर के' में अंतरिक्ष यात्री का किरदार निभाने जा रहे हैं।
 
फिल्म के लिए सुशांत जमकर मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "इस फिल्म में अपने किरदार को सही तरीके से निभाने के लिये मुझे पायलट की तरह फ्लाइंग कौशल सीखने की जरूरत है। इसके लिए मैं इसी सप्ताह ट्रेनिंग लेना शुरु करूंगा।"      
 
बताया जाता है कि फिल्म को हर पक्ष से मजबूत बनाने के लिए संजय ने अनुसंधान के दौरान नासा में खासा समय बिताया है। इन्होंने नासा मिशन और शोध से जुड़ी तीन डॉक्यूमेंट्री 'अपोलो मिशन्स' 'इन द शेडो ऑफ द मून' 'ओवरव्यू' फाइनल की हैं, जो फिल्म को सही तरीके से आगे बढ़ाने में मदद करेंगी। इनमें अंतरिक्ष यात्रियों के साक्षात्कार हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »