23 Apr 2024, 16:49:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। नवाब खानदान की बहू करीना कपूर खान की डिलवरी का इंतजार सभी को बड़ी बेसब्री से है। नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारी भी जोरदार तरीके से की गई है पर करीना कपूर खान की तबीयत कुछ बिगड़ी सी बताई जा रही है। इस 20 दिसंबर तक करीना के एक बढ़िया वाली खुशखबरी देने की आशंका है, जिसका बॉलीवुड के साथ करीना के फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
 
अब लड़का होगा या लड़की ये तो समय ही बताएगा। हालही में करीना खान के पिता रणधीर कपूर ने करीना के स्वास्थ को लेकर कहा था कि, वो और बच्चा बिलकुल स्वस्थ हैं और मस्त हैं। पर मिली जानकारी के मुताबिक करीना की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, रविवार की रात करीना के बेस्ट फ्रेंड्स अमृता अरोरा, मलाइका अरोरा, करिश्मा कपूर सहित कई सहेलियां उनके घर पहुची हुई थीं। सभी ने साथ मिलकर खूब एंजॉय भी किया।
 
करीना कपूर खान सभी को पाकर इतनी एक्साईटेड हो गईं कि, उनकी बीपी बढ़ गई। आनन फानन में डॉक्टर को बुलाना पडा। फिलहाल करीना आराम कर रही हैं। करीना के तबीयत की खबर को सुनते ही नवाब खानदान और कपूर खानदान चिंतित हो उठा है। इस समय सभी करीना के पास है।
 
हमारे बड़े ही करीबी सोर्स ने हमें बताया कि, जैसे ही करीना की तबीयत खराब होने की खबर सैफ अली खान को मिली वैसे ही उन्होंने एक नर्स को बुलाया और ट्रीटमेंट शुरू करवाया। अब बस कुछ ही दिन है, जब करीना मां बनेंगी और एक प्यारे से बेबी को जन्म देंगी। फिलहाल घर के सारे सदस्य करीना और नन्हें मेहमान के सेवा में जुटे हुए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »