26 Apr 2024, 00:27:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मोदी, अमिताभ ने कहा "हैप्पी बर्थडे सुपरस्टार रजनी"

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2016 1:41PM | Updated Date: Dec 12 2016 1:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत के आज 66वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन समेत तमाम लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी हैं। 
 
मोदी ने रजनीकांत के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, हैप्पी बर्थडे सुपरस्टार रजनी। हम आपके बेहतर स्वास्थ्य के साथ दीर्घायु होने की कामना करते है। मेगास्टार अमिताभ बच्चन और जाने-माने अभिनेता अक्षय कुमार ने रजनीकांत को उनके जन्मदिन पर आज बधाई दी।
 
अमिताभ ने ट्वीट किया, टी 2469- 12 दिसम्बर को रजनीकांत का जन्मदिन। हम उनके खुशहाल एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते है। केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने भी रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और लिखा कि भगवान उन्हें लंबी और सेहतमंद जिंदगी दे।
 
अक्षय ने ट्वीट किया, हैप्पी बर्थडे प्यारे सुपरस्टार रजनी सर। क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग ने रजनीकांत की तस्वीर ट्वीट पर साझा करते हुए लिखा, भारत के सबसे चहेते सुपरस्टार रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के निधन के बाद रजनीकांत हालांकि अपने प्रशंसकों को उनका जन्मदिन नहीं मनाए जाने की सलाह दे चुके है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »