26 Apr 2024, 03:34:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि वह हमेशा मनोरंजन जगत से जुड़ना चाहते थे। रणवीर को फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए छह साल हो गए हैं। 

उन्होंने वर्ष 2010 में प्रदर्शित फिल्म 'बैंड बाजा बारात'  से अपने कैरियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'लुटेरा', 'गोलियों की रासलीला राम-लीला', 'दिल धड़कने दो', 'बाजीराव मस्तानी' और 'बेफिक्रे' जैसी फिल्मों में अभिनय किया। रणवीर इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

उनका कहना है कि वह हमेशा से मनोरंजन क्षेत्र से जुड़ना चाहते थे। रणवीर ने अपना यह सपना पूरा करने के लिए प्रशंसकों का आभार जताया। उन्होंने कहा, मैं हमेशा से मनोरंजन जगत से जुड़ना चाहता था। आपके प्यार और सहयोग से मेरा सपना पूरा हुआ। धन्यवाद। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »