28 Mar 2024, 20:13:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'बद्रीनाथ की दुल्हनियां' में अपने किरदार से प्रभावित है वरूण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2016 12:20PM | Updated Date: Dec 12 2016 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन अपनी आने वाली फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनियां' में अपने किरदार से प्रभावित हैं। वरुण जल्द ही रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनियां' में आलिया भट्ट के साथ दिखाई देंगे।
 
उनका कहना है कि ऐसा बहुत कम होता है,जब अभिनेता पर उसका चरित्र बहुत गहरा प्रभाव छोड़ देता है। वरुण ने ट्विटर पर लिखा है, आमतौर पर मैं अपने किरदार को छोड़कर उससे बाहर आना चाहता हूं, लेकिन बद्री के साथ ऐसा नहीं संभव हो पा रहा। मैं इस चरित्र को अपने अंदर रखना चाहता हूं।            
 
उन्होंने फिल्म के निर्माता करण जौहर, निर्देशक शशांक खेतान और आलिया का शुक्रिया अदा किया है। इन तीनों ने इसके पहले 2014 में रिलीज फिल्म 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां' में काम किया था। एक अन्य पोस्ट में वरुण ने अपने प्रशंसकों को जानकारी दी है कि वह 'बद्रीनाथ की दुल्हनियां' की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। 
 
आलिया ने भी इस बाबत माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर इस खबर को साझा किया, मुझे विश्वास नहीं हो रहा, 'बद्रीनाथ की दुल्हनियां' पूरी हो गई। ऐसा लगता है कि इसकी शूटिंग कल ही शुरू हुई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »