18 Apr 2024, 22:45:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

एकाग्रता से चीजों पर ध्यान देने पर मिलेगी सफलता : रितिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2016 10:18AM | Updated Date: Dec 12 2016 10:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रितिक रोशन का मानना है कि एकाग्रता से चीजों पर ध्यान देने से सफलता मिल सकती है। रितिक का कहना है कि फिटनेस और सफलता एक-दूसरे से जुड़े हैं और सब कुछ दिमाग से करना पड़ता है।
 
रितिक ने हाल ही 'रिस्की ऑन फिटनेस फूट एंड फैशन' को लांच किया। इस अवसर पर रितिक ने कहा,‘फिटनेस और सफलता एक-दूसरे से जुड़े हैं और यह सब दिमाग से चलता है। यह यहीं से शुरू होता है।’ उन्होंने कहा, ‘यदि आप फिटनेस पर अपना दिमाग लगाते हैं तो आप सफलता हासिल करते हैं। अगर आप एकाग्रता से किसी चीज पर ध्यान देते हैं, तो आपको सफलता जरूर मिलेगी।’
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »