25 Apr 2024, 14:36:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जया के निधन से दुखी रजनी नहीं मनाएंगे अपना 66वां बर्थ डे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2016 7:10PM | Updated Date: Dec 11 2016 7:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत इस वर्ष अपना बर्थ डे नहीं मनाएंगे। रजनीकांत 12 दिसम्बर को 66 साल के हो जाएंगे लेकिन इस साल उन्होंने अपने प्रशंसकों से कहा है कि वे उनका बर्थ डे नहीं मनाए। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जय­ललिता के निधन के बाद उन्हें श्रद्धाजंलि देने के लिए रजनीकांत ने अपना बर्थ डे नहीं मनाने को फैसला किया है।       

रजनीकांत ने अपने प्रशंसकों से अपील करते हुए कहा कि सभी प्रशंसकों से अपील करता हूं मेरा बर्थ डे न मनाए और न ही बैनर-पोस्टर लगाएं। बता दें कि रजनीकांत के फैन्स धूमधाम से उनका बर्थ डे मनाते आए हैं। इस मौके पर बड़े-बड़े बैनर और पोस्टर लगते हैं। पिछले साल चेन्‍नई में आई बाढ़ के कारण रजनीकांत ने अपना जन्‍मदिन नहीं मनाया था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »