20 Apr 2024, 15:06:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दारा सिंह का किरदार निभाना चाहते हैं अक्षय कुमार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2016 3:25PM | Updated Date: Dec 11 2016 3:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार रुस्तम-ए-हिंद दारा सिंह का किरदार सिल्वर स्क्रीन पर निभाना चाहते हैं। बॉलीवुड में इन दिनों जीवनी पर आधारित फिल्मों का निर्माण जोरों पर है। अक्षय ने कहा कि यदि दारा सिंह की जीवनी बनेगी तो वह जरूर उसमें काम करेंगे।

अक्षय एक साल में चार-चार फिल्मों में काम करते हैं। अक्षय ने कहा कि वह दारा सिंह की जीवनी में तभी काम कर पाएंगे जब उनके पास दूसरी फिल्में न हों। उन्होंने कहा कि दारा सिंह जैसी छाती और फिजिक बनाने में समय लगेगा, जो लगातार काम करते हुए संभव नहीं है।

अक्षय ने बताया कि वह बचपन से ही दारा सिंह के प्रसंशक रहे हैं। बचपन में अक्षय के मन में दारा सिंह को लेकर एक डर बैठ गया था। उन्हें लगता था कि दारा सिंह की पीठ में त्रिशूल है और उनकी तीसरी आंख कभी भी खुल सकती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »