19 Apr 2024, 04:09:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। लीजिए इंतजार खत्म, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म ‘बेवॉच’ 1990 के मशहूर टीवी धारावाहिक का संस्करण है। ट्रेलर में प्रियंका की बहुच कम समय के लिए झलक देखने को मिली है। लेकिन इस छोटे हिस्से में भी प्रियंका अपने सैक्सी लुक में नजर आ रही हैं।
 
 वह इस फिल्म में नेगेटिव भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ ड्वेन जॉनसन और जॅक अफ्रॉन जैसे कलाकार हैं। ‘हॉरिबल बॉसेस’ से नामी फिल्म डायरेक्टर सेठ गॉर्डन फिल्म का डायरेक्शन कर रहे हैं। इसके डायलॉग डेमियन शैनन और मार्क स्विफ्ट ने लिखे हैं। यह फिल्म वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स द्वारा भारत में जारी की जाएगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »