29 Mar 2024, 06:22:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पहली बार एक साथ नजर आर्इं सलमान की एक्स गर्लफ्रैंड्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2016 10:04AM | Updated Date: Dec 9 2016 10:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबर्इ। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के अफेयर्स की चर्चाएं आए दिन होती रहती हैं। इन अफेयर्सों में से सबसे ज्यादा चर्चित ऐश्वर्या राय संग उनका रिश्ता था जिसका अंत बेहद ही कंट्रोवर्सियल था।
 
ऐश के बाद कैटरीना कैफ ने सलमान को सहारा दिया और उनकी लाइफ का अहम हिस्सा बन गर्इं। खबरें तो यह भी थीं कि सलमान जल्द ही कैट से शादी करने वाले हैं लेकिन वक्त को कुछ और ही मंजूर था और सलमान-कैटरीना के रिश्तों में तनाव के चलते दोनों अलग हो गए।
 
ऐश्वर्या राय बच्चन और कैटरीना कैफ भले ही यह दोनों इंडस्ट्रीज की टॉप की एक्ट्रेस रही हों लेकिन कभी भी दोनों ने एकसाथ ना ही स्क्रीन शेयर की और ना ही दोस्ती दिखाई।
 
इसकी वजह दोनों का एक ही पास्ट हैं, वो हैं बॉलीवुड के दबंग सलमान खान। ऐश्वर्या और कैटरीना, सलमान खान की एक्स गर्लफ्रैंड रह चुकी हैं। लेकिन लगता है कि अब इनके बीच का कोल्डवार अब खत्म होते नजर आ रहा है।
 
दोनों इतने सालों में पहली बार एक ही फ्रेम में दिखाई दी हैं। गौरतलब है कि ऐश्वर्या और कैटरीना भले ही इंडस्ट्री में एक दूसरी के राइवल रही हो लेकिन कभी भी इनके मनमुटाव नहीं देखा गया है।
 
भले ही इन दोनों की एक ही कॉमन वजह सलमान खान रहे हों लेकिन इतने सालों बाद अब इनके रिश्ते में एक बार से नई शुरुआत देखने को मिल रही है। दोनों ने कभी भी एक-दुसरे के खिलाफ बयानबाजी नहीं की।
 
इतना ही नहीं ऐश्वर्या राय बच्चन के ब्रेकअप के बाद कैटरीना कैफ ने सलमान खान को अपना सहारा दिया हो लेकिन कभी भी इन दोनों इस बात की परवाह नहीं की और हमेशा अपने काम में मशरूफ होते दिखाई दी।
 
हाल ही में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पार्टी में ऐश और कैट की बढती दोस्ती पर सबकी नजदीकियां इस पार्टी का हाईलाइट थी। मनीष मल्होत्रा की पार्टी में दोनों ने पहली बार एक-दूसरे के साथ ना सिर्फ़ अच्छा वक़्त बिताया, बल्कि एक ही फ्रेम में तस्वीरें भी खिंचवाई।
 
बता दें की इस पार्टी में मौजूद सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच की इन दूरियों को मनीष के बेस्ट फ्रैंड करण जौहर ने दूर किया। वो काफी समय से इन दोनों के बीच एक रिलेशनशिप को साथ लाने की कोशिश कर रहे थे और इस बार लगता हैं करण सफल भी हुए। इस पार्टी में इन दो नए दोस्तों की बोन्डिंग को देखकर ऐसा लग रहा था कि अब दोनों एक साथ काम करने के लिए भी तैयार हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »