29 Mar 2024, 13:56:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता आदित्य राय कपूर इन दिनों मेकअप आर्टिस्ट मारियाना मुकुचयन से डेट कर रहे हैं। 'आशिकी 2' की रिलीज के बाद से ही चर्चा हो रही थी कि दित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर डेट कर रहे हैं लेकिन जल्द ही अपने ब्रेकअप के बाद आदित्य किसी नई लड़की के साथ देखे जा रहे हैं। मशहूर इंटरनेशनल सेलिब्रिटी हेयर और मेकअप आर्टिस्ट मारियाना मुकुचयन तथा आदित्य एक दूसरे के कुछ ज्यादा ही करीब आ चुके हैं।
 
आदित्य और मारियाना छह महीने से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन इस बारे में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। मारियाना 'कॉफी विद करण' में परिणिति चोपड़ा की मेकअप आर्टिस्ट रही है जहां वह आदित्य के साथ आई थीं। नेवादा के मशहूर बर्निंग मैन फेस्टि­वल में भी दोनों को साथ देखा गया था।
 
कहा जा रहा है कि दोनों अभिनेत्री सोनम कपूर के दिवाली पार्टी में भी साथ देखे गए। पार्टी में दोनों साथ में डांस करते दिखे। वैसे दोनों ही मीडिया  में सामने आने से बचते हैं। कहा जा रहा है कि मारियाना मीडिया की नजरों से बचना चाहती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »