18 Apr 2024, 22:20:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'पद्मावती' के लिए अनुशासित जीवन शैली अपना रहे हैं शाहिद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2016 3:14PM | Updated Date: Dec 8 2016 3:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'पद्मावती' के लिए अनुशासित जीवन शैली अपना रहे हैं। 'बाजीराव मस्तानी', की सफलता से उत्साहित संजय लीला भंसाली एक और पीरियड ड्रामा फिल्म 'पद्मावती' बना रहे हैं। भंसाली की अगली फिल्म खिलजी वंश के दूसरे शासक अलाउद्दीन खिलजी और मेवाड़ की रानी पद्मावती के प्रति उसके जुनूनी प्रेम की गाथा का बखान करेगी। रानी पद्मावती अपनी सुन्दरता, बुद्धि और साहस के लिए प्रसिद्ध थी।

'पद्मावती' में रणवीर सिंह, अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाते नजर आयेंगे। वहीं दीपिका पद्मावती का  किरदार निभाने जा रही है। शाहिद फिल्म में दीपिका के पति राजा रावल रतन सिंह का किरदार निभाते नजर आयेंगे।

शाहिद पद्मावती में अपनी भूमिका को लेकर बहुत ही अनुशासित है। इसलिए वह इन दिनों अनुशासित जीवन शैली को अपनाते नजर आ रहे हैं। शाहिद इस फिल्म में एक योद्धा की भूमिका में हैं और अपने किरदार को वास्तविक  बनाने के लिए वह दिलो-जान से मेहनत कर रहे हैं। यहां तक कि शाहिद ने अपना जिम तक सेट पर ले आए हैं। उन्होंने अपने जिम को वैनिटी वेन में शिफ्ट कर दिया है। शाहिद दोपहर के बाद फिल्म पद्मावती के लिए शूटिंग करते है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »