18 Apr 2024, 06:58:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री वाणी कपूर रणवीर सिंह को बेहद ऊर्जावान कलाकार मानती हैं। शद्ध देशी रोमांस से अपने करियर की शुरूआत करने वाली वाणी कपूर की फिल्म बेफिक्रे 9 दिसंबर को प्रदर्शित होने वाली है।

आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म बेफिक्रे में रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभायी है।वाणी कपूर ने कहा कि रणवीर सिंह की बराबरी करना उनके लिये मुश्किल है। वह अत्यधिक ऊर्जावान हैं। वाणी कपूर ने कहा "रणवीर की तरह ऊर्जावान तरीके से काम करना मुश्किल है। पता नहीं उनमें ऊर्जा कहां से आती है। वह बहुत अलग हैं।"  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »