29 Mar 2024, 19:37:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री आलिया भट्ट सुपरहिट फिल्म आशिकी के तीसरे संस्करण में काम करती नजर आ सकती है। बॉलीवुड निर्देशक मोहित सूरी फिल्म आशिकी का तीसरा संस्करण बनाने जा रहे हैं।
 
चर्चा है कि आलिया भट्ट ने आशिकी-3 साइन कर ली है। आशिकी-3 का निर्माण आलिया के पिता महेश भट्ट के बैनर विशेष फिल्म्स के तहत किया जाएगा।
 
चर्चा है कि आलिया भट्ट को निर्देशक मोहित सूरी ने आशिकी-3 के लिये कंफर्म कर दिया है। कहा जा रहा है कि आलिया फिल्म में वह एक सिंगर की भूमिका में होंगी।
 
मोहित सूरी ने भी इस ओर इशारा करते हुए कहा, क्योंकि वह आशिकी के अगले पार्ट का हिस्सा बनने जा रही हैं, आलिया एक गायिक का किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म के मुख्य अभिनेता के तौर पर सिद्धार्थ मल्होत्रा का चयन किये जाने की चर्चा है।
 
गौरतलब है कि वर्ष 1990 में प्रदर्शित आशिकी में जहां राहुल रॉय और अनु अग्रवाल फिल्म की प्रमुख कास्ट रहे वहीं 2013 में बनी आशिकी 2 में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की मुख्य भूमिका थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »