20 Apr 2024, 06:24:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

संजय-माधुरी के बाद अब वरूण-आलिया करेंगे तम्मा तम्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2016 9:33AM | Updated Date: Dec 7 2016 9:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन और अभिनेत्री आलिया भट्ट सिल्वर स्क्रीन पर तम्मा-तम्मा करते नजर आएंगे। वरूण धवन और आलिया भट्ट इन दिनों 'बद्रीनाथ की दुल्हनियां' में काम कर रहे हैं।
 
इससे पहले यह जोड़ी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' और 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनियां' में साथ नजर आ चुकी है। चर्चा है कि आलिया और वरूण इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के गाने तम्मा-तम्मा में थिरकते नजर आएंगे। इस गाने को रिक्रिएट किया जाएगा।
 
संगीतकार तनिष्क बाग्ची ने कहा कि हमने ओरिजिनल गाने के सिंगर्स बप्पी लहरी और अनुराधा पौडवाल के साथ बादशाह के रैप को मिलाया है। यह एक पेपी डांस ट्रैक होगा जिसमें आज का म्यूजिक का टच होगा। गौरतलब है कि थानेदार में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित पर सुपरहिट डांस नंबर तम्मा-तम्मा फिल्माया गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »