25 Apr 2024, 05:23:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता और बिग बॉस फेम गौतम गुलाटी जानी-मानी अभिनेत्री श्रुति हासन के साथ काम करने जा रहे हैं। चर्चा है कि बिगबॉस फेम गौतम गुलाटी को एक फिल्म की पेशकश मिली है।
 
अजय के. पन्नालाल की फिल्म 'बहन होगी तेरी' में राजकुमार राव और श्रुति हासन के साथ अब स्टारकास्ट में एक नाम गौतम का भी जुड़ गया है।गौतम इस समय लखनऊ में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। 
 
उन्होंने वहीं से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह जानकारी साझा की। इसके साथ ही उन्होंने निर्देशक टोनी डिसूजा का एक बार फिर मौका देने के लिए आभार व्यक्त किया है।
 
गौतम गुलाटी ने लिखा, बहन होगी तेरी... थैंक्स टोनी डिसूजा...। गुलाटी और डिसूजा पहले फिल्म 'अजहर' में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में गुलाटी ने पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी रवि शास्त्री की भूमिका निभाई थी।
 
"बहन होगी तेरी" के एक और निर्माता विकास मोहन ने भी ट्वीट करके गुलाटी का स्वागत किया है। उन्होंने लिखा "लखनऊ वालो... अपनी अपनी गर्लफ्रेंड संभालो...गौतम गुलाटी शहर में आ चुके हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »