20 Apr 2024, 02:12:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान ने फिल्म 'डियर जिंदगी' के लिए कोई फीस नहीं ली है। गौरी शिंदे के निर्देशन में बनी शाहरूख और आलिया भट्ट की जोड़ी वाली फिल्म 'डियर जिंदगी' हाल ही में प्रदर्शित हुयी है। दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया है। 
 
फिल्म के लिए शाहरुख ने बतौर फीस एक रुपया भी नहीं लिया। फिल्म का बजट कम था, और शाहरुख का रोल भी फिल्म को कोई ज्यादा बड़ा नहीं था। 
 
निर्देशक गौरी शिंदे ने शाहरुख को मुनाफे की हिस्सेदारी पर जोड़ लिया। फिल्म की बजट लागत 32 करोड़ रुपए बताई गई है। इसमें भी इसका बड़ा भाग सितारों पर किया गया खर्चा ही है। 'डियर जिंदगी' बॉक्स ऑफिस पर 55 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »