29 Mar 2024, 11:48:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबर्इ। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मैगजीन के दिसंबर अंक के कवर पेज पर दिखाई दे रही हैं। इसके लिए अनुष्का ने हॉट फोटोशूट करवाया है, जिनकी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में वह बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। 
 
अनुष्का ने इस फोटोशूट की एक तस्वीर अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट की हैं। आपको बता दें कि हाल ही में अनुष्का शर्मा ने सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' में काम किया है। 'सुल्तान' फिल्म में उन्होंने महिला कुश्ती पहलवान की भूमिका निभाई है। 
 
फिल्म 'सुल्तान' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। इस फिल्म में दर्शकों ने उन्हें बेहद पसंद किया है। उनकी इस सफलता को देख हम कह सकते हैं कि सचमुच 'नंबर वन बनने की राह पर हैं अनुष्का'।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »