19 Apr 2024, 14:06:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

आंखे 2 में नेत्रहीन का किरदार निभाएंगे विद्युत जामवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2016 9:54AM | Updated Date: Dec 5 2016 9:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल 'आंखें' के सीक्वल में नेत्रहीन का किरदार निभाते नजर आएंगे। बॉलीवुड फिल्कार गौराग दोषी वर्ष 2002 में प्रदर्शित फिल्म आंखे का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी  कर रहे हैं।
 
आंखें 2 के लिए अमिताभ बच्चन ,अरशद वारसी , अर्जुन रामपाल और अनिल कपूर का चयन किया गया है। विद्युत जामवाल भी फिल्म में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। आंखें के पहले भाग में अक्षय कुमार , अर्जुन रामपाल और परेश रावल नेत्रहीन बने थे। इस बार मौका विद्युत के हाथ लगा है।
 
सूत्रों के अनुसार विद्युत ने अपने रोल के लिए काम शुरू कर दिया है और वह इन दिनों ओरिजनल विजुवली इम्पेयर्ड लोगों से इंटरैक्ट कर रहे हैं। विद्युत को इससे पहले फिल्म कमांडो में जमकर स्टंट करते हुए देखा गया है। वह मार्शल आर्ट्स के बड़े एक्सपर्ट हैं और आंखें 2 में भी उनके नेत्रहीन होने के बावजूद  कई हैरत अंगेज स्टंट देखने को मिलेंगे। इस एक्शन सीक्वेंस के लिए विद्युत ने अपने स्टंट खुद डिजाइन किए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »