28 Mar 2024, 23:25:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रीति जिंटा के मौसेरे भाई ने की आत्‍महत्‍या, सुसाइट नोट में...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 3 2016 7:46PM | Updated Date: Dec 3 2016 7:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा के मौसेरे भाई नितिन चौहान ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 37 के नितिन ने शिमला में आत्महत्या की।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस ने दो सुसाइड नोट भी बरामद किए हैं। एक सुसाइड नोट नितिन के कार से मिला है जबकि दूसरा उनके घर से। दोनो सुसाइड नोट को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

नोट में नितिन ने आत्महत्या के लिए ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया है जिसके बाद पुलिस ने ससुराल वालों पर सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। नितिन ने जिस पिस्टल से खुद को गोली मारी है उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। खबर लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पिस्टल का लाइसेंस किसके नाम पर है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »