23 Apr 2024, 12:17:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बॉलीवुड में एडजस्ट होने के लिए स्ट्रगल कर रही हूं: सनी लियोनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 3 2016 10:47AM | Updated Date: Dec 3 2016 10:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबर्इ। अभिनेत्री सनी लियोनी ने बुधवार को अपना मोबाइल ऐप लांच किया। इस दौरान सनी ने कहा है कि, बॉलीवुड में आकर मुझे कुछ एडजस्टमेंट्स करने पड़े। जिस तरह यहां बिजनेस और सेट पर काम होता है, उसे देख मैं बहुत जल्दी समझ गई थी कि बॉलीवुड मेरे लिए नहीं बदलेगा। 
 
यह दुनिया मेरे लिए नई थी। मुझे इस जगह से प्यार है। यहां हर पल कुछ न कुछ नया सीखने को मिलता है तो मजा आता है। जहां तक स्ट्रगल की बात है तो मैं कहूंगा कि हर दिन कुछ न कुछ होता है। सनी लियोनी से जब यह सवाल किया कि वे अपने अलावा किस बॉलीवुड स्टार का ऐप देखना पसंद करेंगी। इसपर उन्होंने सोनम कपूर और रणवीर सिंह का नाम लिया।
 
सनी के मुताबिक, मेरे हिसाब से सोनम कपूर को देखना इंड्रस्टिंग होगा क्योंकि वे ट्रेवल करती हैं और नए जगह एक्सप्लोर करती हैं। हालांकि, मैं सोशल मीडिया पर सभी बॉलीवुड स्टार्स को फॉलो करती हूं। अगर बात एक्टर्स की हो तो मेरे हिसाब से रणवीर सिंह बेहद दिलचप्स और क्रेजी हैं! उनका फैशन सेंस काफी अच्छा है, कभी-कभी वे फनी आउटफिट्स भी पहन लेते हैं!
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »