23 Apr 2024, 13:32:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पीएम मोदी और सलमान को पीछे छोड़ सनी लियोनी बनीं नंबर 1

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2016 7:43PM | Updated Date: Dec 2 2016 7:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अपने अंदाज़ और बोल्डनेस के लिए चर्चित अभिनेत्री सनी लियोनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार उन्हें उनके चाहने वालों ने सुर्खियों में ला दिया है।

याहू इंडिया की लिस्ट में सनी ने पीएम मोदी और सलमान खान जैसे दिग्गज लोगों के पिछे छोड़ते हुए साल 2016 की मोस्ट सर्च्ड पर्सनाल्टी बनी सनी लियोनी को सबसे ज्यादा बार इंटरनेट पर सर्च किया गया। सलमान खान नंबर वन मेल सेलिब्रेटी बने जिन्हें साल 2016 में सबसे ज्यादा सर्च किया गया।
 
अपनी शादी की वजह से सुर्खियों में रही हॉट अदाकारा बिपाशा बसु को भी सबसे ज्यादा इंटरनेट पर सर्च किया गया। फिमेल एक्टर की कैटेगिरी में वह दीपिका पादुकोण को पीछे छोड़ते हुए दूसरे नंबर पर रहीं। दीपिका पादुकोण को तीसरा पोजिशन मिला। वहीं कटरीना कैफ को चौथा स्थान मिला है। याहू इंडिया हर साल ‘इयर इन रिव्यू’ लिस्ट जारी करता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »