28 Mar 2024, 19:11:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह निर्देशक जोया अख्तर की फिल्म में अब काम करते नजर नहीं आ सकते हैं। बॉलीवुड निर्देशक जोया अख्तर एक फिल्म बनाने की तैयारी कर रही थी। यह फिल्म मुंबई के स्ट्रीट रैपर्स की रीयल कहानी है।
 
चर्चा थी कि जोया अख्तर ने गल्ली बॉयेज़ के लिए रणवीर सिंह को साइन कर लिए हैं जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट की जोड़ी जमेगी लेकिन अब चर्चा है कि रणवीर ने इस फिल्म से अपने को अलग कर लिया है।
 
रणवीर इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म ' पद्मावती ' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह को 100 से ज़्यादा दिन तक काम करना होगा और उसके बाद उन्हें यशराज की अगली फिल्म की शूटिंग करनी है जिसका निर्देशन ' चक दे ' वाले शीमित अमीन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जोया को अगले साल अपनी फिल्म शुरू करनी है और उनके पास रणवीर के लिए वेट करने का टाइम नहीं था जिस कारण रणवीर को फिल्म छोड़ने का फैसला करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि रणवीर की जगह अब वरुण धवन लेने जा रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »