25 Apr 2024, 11:51:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इन फिल्मों का हिस्सा बनकर रोमांचित हैं विद्या बालन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2016 12:01PM | Updated Date: Dec 1 2016 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर विद्या बालन महिला प्रधान फिल्मों का हिस्सा बनकर रोमांचित है। विद्या बालन ने कहानी, द डर्टी पिक्चर, परिणीता समेत कई महिला प्रधान फिल्मों में काम किया है।
 
वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कहानी-2 के प्रमोशन में व्यस्त है। यह फिल्म उनकी ही सुपरहिट फिल्म कहानी की सीक्वल है। कहानी-2 भी महिला प्रधान फिल्म है।
 
उन्होंने कहा है कि महिला केंद्रित फिल्मों का हिस्सा बनना सुखद है और अभिनेत्रियों को इन भूमिकाओं के लिए चुना जा रहा है। उन्होंने कहा “समाज में महिलाओं की भूमिका बदल रही है। वह किसी व्यक्ति और उनके जीवन को परिभाषित नहीं करती।
 
हमारे व्यक्तिगत जीवन, सपने और आकांक्षाएं हैं। हम अपनी शर्तों पर जीने की कल्पना कर रहे हैं। महिला केंद्रित फिल्में बनते देखना सुखद है। कई अभिनेत्रियां इस तरह की भूमिकाएं कर रही हैं और व्यावसायिक तौर पर इस तरह की फिल्म कर रही हैं।
 
गौरतलब है कि सुजॉय घोष निर्देशित ‘कहानी-2’ दो दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में विधा के अलावा अर्जुन रामपाल की भी प्रमुख भूमिका है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »