20 Apr 2024, 20:29:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अच्छी पटकथा मिलने पर हॉलीवुड में काम करेंगे रितिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2016 11:09AM | Updated Date: Nov 30 2016 11:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन  रितिक रोशन अच्छी पटकथा मिलने पर ही हॉलीवुड फिल्म में काम करेंगे। रितिक को हाल ही में आॅनलाइन सर्वेक्षण में दुनिया के तीसरे सबसे खूबसूरत पुरुष के तौर पर चुना गया है। बॉलीवुड के कई कलाकार हॉलीवुड में काम कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण जैसी अभिनेत्रियां भी हॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं।

हॉलीवुड में काम करने संबंधी सवाल के जवाब में  रितिक ने कहा कि अभी तक उन्हें हॉलीवुड से कोई प्रस्ताव पसंद नहीं आया है और किसी भी फिल्म को चुनने के मामले में वह अच्छी पटकथा को ही प्राथमिकता देते हैं। रितिक ने कहा कि उनके लिए हॉलीवुड का ठप्पा नहीं, बल्कि दमदार पटकथा मायने रखती है। 

रितिक ने कहा, हॉलीवुड से अभी तक कोई प्रस्ताव पसंद नहीं आया। बात केवल हॉलीवुड की नहीं है, मेरे लिए हमेशा एक अच्छी पटकथा ही प्राथमिकता होती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »