25 Apr 2024, 19:03:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अर्जुन कपूर अब हरियाणवी बोलने जा रहे हैं। सलमान खान ने फिल्म सुल्तान में और आमिर खान ने आने वाली फिल्म दंगल में हरयाणवी भाषा का बखूबी इस्तेमाल किया है और अब यही काम अर्जुन कपूर अपनी नई फिल्म में करने जा रहे हैं। 
 
अर्जुन अब दिबाकर बनर्जी की फिल्म में काम करेंगे। ये फिल्म थ्रिलर होगी जिसमें वो एक हरयाणवी पुलिसवाले की भूमिका में होंगे। हाल ही में दिबाकर ने अर्जुन को फिल्म की कहानी सुनाई थी और अर्जुन को वो इतनी पसंद आई कि उन्होंने फिल्म में काम करने के लिए तुरंत हां कर दी।
 
बताया जा रहा है कि उत्तर भारत के बैकड्रॉप में बनने वाले इस थ्रिलर की स्क्रिप्ट अभी तक पूरी तरह लिखी नहीं गई है और जैसे ही ये काम हो जाएगा दिबाकर फिल्म को फ्लोर पर ले जाएंगे। खबर है कि यशराज बैनर इस फिल्म को प्रोड्यूस करेगा और शूटिंग अगले साल के अंत में 60 दिनों तक की जाएगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »