20 Apr 2024, 11:07:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कॉमेडी फिल्म में काम करने को लेकर नर्वस हैं अथिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2016 1:55PM | Updated Date: Nov 29 2016 1:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और सुनील शेट्टी की पुत्री अथिया शेट्टी कॉमेडी फिल्म में काम करने को लेकर नर्वस हैं। अथिया ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत पिछले वर्ष प्रदर्शित फिल्म हीरो से की थी।
 
'हीरो' बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी। अथिया अब अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही फिल्म मुबारका में काम करने जा रही हैं। इस फिल्म की कहानी विवाह प्रस्ताव पर आधारित है।यह एक कॉमिडी फिल्म है।
 
इस फिल्म में अथिया, अर्जुन कपूर और अनिल कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। अथिया के अलावा इलियाना डीक्रूज इस फिल्म की लीड ऐक्ट्रेस हैं।
 
अथिया ने कहा, यह मेरे करियर की दूसरी फिल्म है और एक-दम अलग जोनर की है। यह एक कॉमेडी फिल्म है, इसलिए मैं इसमें काम करने के लिए जितनी एक्साइटेड हूं उतनी ही नर्वस भी हूं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »