26 Apr 2024, 03:28:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मैं चाहता हूं रणवीर-दीपिका के हों प्यारे बच्चे: रणबीर कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2016 10:29AM | Updated Date: Nov 29 2016 10:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबर्इ। रणबीर कपूर और रणवीर सिंह ने पहली बार साथ ‘कॉफी विद करण’ में शिरकत की। दोनों साथ में पहली बार किसी नेशनल टीवी पर नजर आए। रणबीर कपूर ने पहली बार अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण के बारे में खुलकर बात की।
 
शो के दौरान दोनों एक्टर्स के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली। रणवीर को डेट करने से पहले पादुकोण रणबीर के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। इसके बावजूद दोनों एक-दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल नजर आए। शो के दौरान रणबीर ने कहा कि उन्हें खुशी है कि दीपिका रणवीर को डेट कर रही हैं। एक्टर ने कहा, मैं उनके साथ हैंगआउट करता हूं। दोनों की स्क्रीन पर अमेजिंग पार्टनरशिप देखने को मिलती है।
 
मुझे लगता है कि दोनों एक-दूसरे को काफी अच्छे तरीके से समझते हैं। उनके बीच गजब की एनर्जी है। दोनों एक-दूसरे के लिए परफेक्ट हैं और मैं उनके लिए खुश हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि दोनों इस रिश्ते को आगे लेकर जाएंगे और बहुत अच्छे बच्चों के पैरेंट्स बनेंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि उनके बच्चे मुझे पसंद करें और मैं उनका पसंदीदा एक्टर बनूं। ‘कॉफी विद करण’ का लेटेस्ट एपिसोड एयर हो चुका है।
 
इसमें दर्शकों को बॉलीवुड के दो एक्टर्स की एनर्जी देखने को मिली थी। करण जौहर के शो पर आने वाले मेहमानों में काफी कुछ मिलता-जुलता है। जब रणबीर कपूर और रणवीर सिंह से उनकी घनिष्ठता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा हम बेस्ट फ्रेंड नहीं हैं। हम शो पर साथ इसलिए आए हैं क्योंकि आपने हमें बुलाया है।
 
रणवीर ने कहा, मैं रणबीर के काम को और एक इंसान के तौर पर उन्हें पसंद करता हूं। दोनों ही एक्टर्स को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है। रणबीर ने दीपिका को डेट किया और फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया वहीं ऐसी खबरें आती रहती हैं कि रणवीर और पादुकोण एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 34 साल के रणबीर और 31 साल के रणवीर पहले भी करण के शो पर आ चुके हैं लेकिन अलग।
 
कपूर दो बार जबकि रणवीर एक बार शो पर आए थे। होस्ट करण के चेंजिंग रूम में दोनों एक्टर कुछ करते हैं जिसका पता करण को भी नहीं होता है। वो सोचते रहते हैं कि वे आखिर कर क्या रहे हैं। रणवीर करण के वार्डरोब से उनके जूते उठा लेते हैं। दोनों एक्टर जौहर को धमकी देते हैं कि अगर उन्होंने प्रतिबंधित जोन से एक भी सवाल पूछे तो वे इन जूतों को उनके ऊपर फेंक देंगे।
 
रणवीर कहते हैं हम इन जूतों को आपके ऊपर लांच कर देंगे। दोनों ने बताया कि आखिर उन्हें कॉफी इतनी पसंद क्यों है। क्योंकि आपको कहीं और शिट कहने का मौका नहीं मिलता।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »