25 Apr 2024, 09:08:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार प्रकाश झा का कहना है कि हमारे देश में पूरी तरह राजनीतिक फिल्म बनाना असंभव है, क्योंकि यहां अभिव्यक्ति की आजादी नहीं है।
 
सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर फिल्म बनाने वाले प्रकाश झा ने कहा "पूरी तरह से राजनीतिक फिल्म बनाने से मेरा तात्पर्य महत्वपूर्ण और विश्लेषण परक फिल्म से है। जिसमें आप वह सब दिखा सकें, जो आप कहना चाहते हैं। हमारे देश में ऐसी फिल्म बनना संभव नहीं है। आप हालात में बदलाव की उम्मीद नहीं कर सकते। इसके पीछे ऐतिहासिक, पौराणिक और वास्तविक कारण हैं।
 
उन्होंने कहा,  मुझे लगता है कि भारतीय समाज हमेशा से सत्ता या सरकार से ज्यादा मुखर और मजबूत रहा है।  हमने कभी अपने राजा, राज्य या सरकार का उत्सव नहीं मनाया। यह हमारे खून में है। एक भारतीय के तौर पर हम तार्किक हैं, सवाल करते हैं, लेकिन आज आप प्रयास करते हैं और किसी का नाम लेते हैं, जो किसी समुदाय विशेष से संबंध रखता है, तो वह लोग आपकी हत्या कर देंगे।मैं हमेशा इसे झेलता हूं।
 
पहले जब मेरी फिल्म्स रिलीस होती थीं, तो उनमें इस तरह का समाज, राजनीतिक पार्टियां और अज्ञात लोगों का नाम होता था, सिनेमा के रूप में साहित्य और संस्कृति की चिंता होती थी, लेकिन अब यह संभव नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »