23 Apr 2024, 21:42:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत थियेटर में काम करने जा रहे हैं। सुशांत इन दिनों दिनेश विजन की फिल्म 'राब्ता' में बिजी हैं और जल्द ही थिएटर प्ले करेंगे। सुशांत फिल्म्स के अलावा थिएटर करना बहुत पसंद करते हैं। यह प्ले अगले साल जनवरी-फरवरी में स्टार्ट होगा।
 
बताया जाता है कि हाल ही में सुशांत और उनके एक फ्रेंड नावेद असलम ने 2-कैरेक्टर प्ले के बारे में बात की है। सुशांत ने बताया इस डिस्कशन के बाद मैंने बहुत सारी बुक्स पढ़ी और उनमें से 2-3 शॉर्ट लिस्ट कीं।
 
सुशांत ने कहा, मैं अभी होमी अदाजानिया की फिल्म 'तकदुम ' में काम कर रहा हूं, उससे पहले कुछ वीकेंड शोज करूंगा। फिर शिड्यूल्स के बीच में भी थिएटर करूंगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »