20 Apr 2024, 07:25:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के एक्टर रितिक रोशन के दिवाने पूरी दुनिया में हैं और इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हाल में हुए एक आॅनलाइन सर्वे में उन्हें दुनिया के सबसे हैंडसम आदमियों की लिस्ट में तीसरा स्थान मिला है।
 
आपको बता दें कि ‘वर्ल्डस्टापमोस्ट डॉट कॉम’ नाम की साइट ने ये सर्वे कराया और इस लिस्ट में हॉलीवुड के अभिनेता टॉम क्रूज और रॉबर्ट पेटिसन के बाद रितिक रोशन को तीसरा स्थान मिला। इस पोल ने दुनिया के टॉप 10 हैंडसम लोगों को साल 2016-2017 की इस लिस्ट में जगह दी।
 
रितिक रोशन के अलावा इस लिस्ट में ह्यूज जैकमैन, जॉनी डेप और ब्रैट पिट को भी शामिल किया गया। सलमान खान को इस लिस्ट में सातवीं पोजिशन मिली।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »