19 Apr 2024, 14:08:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अर्जुन कपूर से अपने रिश्‍ते को लेकर मलाइका ने तोड़ी चुप्पी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2016 10:42AM | Updated Date: Nov 26 2016 10:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पिछले काफी समय से मलाइका अरोड़ा खान और अर्जुन कपूर के अफेयर को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म रहा है। समय के साथ इधर इस अफवाह ने तूल पकड़ा और उधर मलाइका और अरबाज तलाक तक पहुंच चुके हैं।
 
अर्जुन से अपने रिश्ते की अफवाहों पर अब तक चुप रहने वाली मलाइका ने आखिरकार इस मुद्दे पर अपना मुंह खोला है। मलाइका अब तक अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साध रखी थी आखिरकार उन्होंने इस मुद्दे को लेकर अपना मुंह खोला है।
 
उन्होंने कहा, अर्जुन मेरा काफी अच्छा दोस्त है, लेकिन लोग इसका बिल्कुल अलग अर्थ निकाल रहे हैं जो कि सही नहीं है। बॉलीवुड में कुछ ही रिश्ते ऐसे हैं, जो सफल होते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »