19 Apr 2024, 23:45:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर सिल्वर स्क्रीन पर सोनम कपूर के साथ दस साल बाद रोमांस करते नजर आ सकते हैं। रणबीर ने सोनम के साथ वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म सावंरिया से बॉलीवुड में कदम रखा था। 
 
रणबीर अब सोनम के साथ फिर से जोड़ी बना सकते हैं। राजकुमार हिरानी अपनी अगली फिल्म अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर बना रहे हैं। इस फिल्म में संजय दत्त के जीवन की झलक दिखाई जाएगी। रणबीर इस फिल्म में संजय दत्त को अभिनीत करते नजर आएंगे।
 
हिरानी इस फिल्म में संजय दत्त की अभिनय यात्रा के साथ-साथ उनकी महिला मित्रों की झलक भी पेश करेंगे। संजय दत्त की जिन्दगी में कई महिलाएं आई हैं, जिनके लिए हिरानी अलग-अलग नायिकाओं से बात कर रहे हैं। उन्हीं में से एक की भूमिका के लिए सोनम कपूर से बात की गई है उन्होंने फिल्म करने में रुचि दिखाई है। 
 
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सोनम कपूर को संजय दत्त की किस महिला मित्र के किरदार को परदे पर निभाना होगा। यदि सोनम इस फिल्म को स्वीकार करती हैं तो यह दस साल के उनके करियर में दूसरी बार होगा जब वे रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »