20 Apr 2024, 18:34:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है किंग खान शाहरूख खान के साथ उनका रिश्ता बेहद खास और उनके साथ काम हमेशा अद्भुत रहा है। 
 
अनुष्का ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2008 में प्रदर्शित फिल्म 'रब दे बना दी जोड़ी' से की थी। फिल्म में अनुष्का ने शाहरूख के अपोजिट काम किया था। इसके बाद अनुष्का ने शाहरूख के साथ 'जब तक है जान' में काम किया।
 
अनुष्का इन दिनों शाहरूख के साथ इम्तियाज अली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'द रिंग' में काम कर रही हैं। अनुष्का का कहना है कि शाहरुख के साथ उनका रिश्ता कुछ खास है क्योंकि वह उनके पहले हीरो रहे हैं।
 
अनुष्का ने कहा 'द रिंग' शाहरूख के साथ मेरी तीसरी फिल्म है। अनुष्का ने बताया कि शाहरुख के साथ काम करना हमेशा से शानदार रहा है। फिल्म का नाम फिलहाल 'द रिंग'  है, लेकिन यह फाइनल नाम नहीं है।
 
अनुष्का ने कहा, हमने शूटिंग के लिए पूरे यूरोप में दो महीने बिताए। इस दौरान हमने बहुत मजे किए। फिल्म के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »