16 Apr 2024, 12:44:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फोर्स 2 को मिल रही प्रतिक्रिया से उत्साहित हैं ताहिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2016 11:02AM | Updated Date: Nov 25 2016 11:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता ताहिर भसीन फिल्म फोर्स 2 को मिल रही प्रतिक्रियाओं से खासे उत्साहित हैं। अभिनय देव निर्देशित ‘फोर्स 2′ 18 नवंबर को रिलीज हुई है। यह फिल्म ‘फोर्स’ की सीक्वल है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा जॉन अब्राहम और ताहिर राज भसीन मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म ‘फोर्स 2 में नकारात्मक भूमिका निभाने वाले अभिनेता ताहिर राज भसीन ने कहा कि वह आलोचकों और दर्शकों की प्रतिक्रिया से उत्साहित हैं। वर्ष 2014 में प्रदर्शित फिल्म ‘मर्दानी’ से करियर की शुरुआत करने वाले ताहिर ने कहा,“यह अद्भुत है। ‘फोर्स 2 बनाने में साल लग गया।

इसमें थोड़ा दवाब था, क्योंकि मेरी पहली फिल्म से कई उम्मीदें हैं, लेकिन मैं दर्शकों और आलोचकों से मिल रही प्रतिक्रिया से उत्साहित हूं। सभी को फिल्म में मेरी नकारात्मक भूमिका पसंद आई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »