29 Mar 2024, 17:37:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का कहना है कि उन्होंने अभी कोई नयी फिल्म साइन नही की है। सुशांत की इस वर्ष नीरज पांडे के निर्देशन में बनी फिल्म ‘एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ प्रदर्शित हुई है। फिल्म में सुशांत ने धोनी का किरदार निभाया। फिल्म ने 100 करोड़ से अधिक की कमाई की।
 
सुशांत का कहना है कि फिल्म ‘एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ की रिलीज के बाद उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की, लेकिन वह कुछ पटकथाएं पढ़ रहे हैं। सुशांत ने कहा कि वह कुछ दिलचस्प पटकथाएं पढ़ रहे हैं और इससे लोगों को अवगत कराएंगे।
 
सुशांत ने ट्वीट किया, मैंने हाल में सचमुच कुछ दिलचस्प पटकथाएं पढ़ी हैं, लेकिन फिल्म ‘एम.एस.धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ की रिलीज के बाद मैंने कोई फिल्म साइन नहीं की है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »