20 Apr 2024, 19:17:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कल्की कोचलीन पाकिस्तानी निर्देशक सबीहा सुमेर के साथ काम करने जा रही हैं। किरण खेर अभिनीत फिल्म ‘खामोश पानी’ से चर्चित हुई पाकिस्तानी निर्देशक सबीहा सुमेर अभिनेत्री कल्की कोचलीन के साथ एक डॉक्यूमेंटरी बनाने जा रही हैं। इस फिल्म के जरिए यह समझने की कोशिश की जाएगी कि भारत और पाकिस्तान में लोग धार्मिक चरमपंथ का सहारा क्यों लेते हैं।
 
यह परियोजना ऐसे समय में शुरू हो रही है जब दोनों देशों के बीच लगातार तनाव बना हुआ है। ‘आजमाइश...ट्रायल्स ऑफ लाइफ’ नाम की इस डॉक्यूमेंटरी में दो महिलाओं कल्की और सबीहा का सफर दिखाया जाएगा।
 
सबीहा ने कहा, कल्की और मैं भारत और पाकिस्तान में एक असाधारण सफर पर निकलेंगे जिसमें यह समझने की कोशिश की जाएगी कि दोनों देशों के लोग समस्याओं के जवाबों के लिए धार्मिक चरमपंथ का सहारा क्यों ले रहे हैं। डॉक्यूमेंटरी दोनों देशों में हर इंसान की जिंदगी को प्रभावित करने वाले विषय से जुड़ी हुई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »