25 Apr 2024, 20:06:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री कैटरीना कैफ अभिनेता अर्जुन कपूर की फिल्म में आइटम नंबर करती नजर आ सकती है। बॉलीवुड निर्देशक अनीस बज्मी फिल्म 'मुबारका' बनाने जा रहे हैं। फिल्म में अर्जुन और अनिल कपूर की मुख्य भूमिका है। 
 
कैटरीना ,अर्जुन कपूर को अपना राखी भाई मानती है। कैटरीना हर रक्षा बंधन पर अर्जुन को राखी बंधती आई हैं। चर्चा है कि कैटरीना फिल्म 'मुबारका' में एक आइटम सॉन्ग करने वाली है। कैटरीना, अर्जुन का कहना कैसे टाल सकती हैं। इसलिए वह उनकी फिल्म मुबारकां में अपना एक आइटम नंबर देने के लिए राजी हो गई हैं।
 
बताया जाता है कि अनीस ने फिल्म के लिये आइटम नंबर की बात अर्जुन से कही और कैटरीना का नाम सुझाया। अर्जुन ने जब यह बात कैटरीना के आगे रखी तो वह फौरन मान गईं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »