24 Apr 2024, 21:52:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। कैट और रणबीर के लिंकअप्स और ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में रही हैं। गौरतलब है कि रणबीर और कैट अब रिलेशन में नहीं हैं। लेकिन अब इस बात की खूब चर्चा हो रही है कि रणबीर कपूर , श्रुति हासन को चोरी छिपे डेट कर रहे हैं। सबसे पहले रणबीर और श्रुति की जोड़ी एक टीवी एड में नजर आई थी। दोनों की जोड़ी को काभी सराहा भी गया। अब खबरें हैं कि रणबीर श्रुति को सीक्रेड डिनर डेट पर लेकर गए थे और उनके साथ बेहतरीन समय बिताया। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा कुछ भी नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक, रणबीर और श्रुति के एक करीबी ने इन दोनों के डेट करने की खबरों से इंकार किया है। इस करीबी ने कहा, रणबीर और श्रुति सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। रणबीर सिंगल हैं और वह फिलहाल किसी भी रिलेशनशि‍प में नहीं पड़ना चाहते और वैसी ही श्रुति भी सिंगल हैं और रणबीर के अच्छे दोस्तों की लिस्ट में शामिल हैं।

दोनों स्टार्स के म्यूचल फ्रेंड्स भी हैं जिनमें करण जौहर का नाम भी शामिल है। इसलिए रणबीर और श्रुति के अफेयर की खबरों से खुश फैंस को दुख तो जरूर होगा। बता दें कि  रणबीर फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में व्यस्त हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »