29 Mar 2024, 16:03:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिनेत्री कृति ने अफवाहों से निपटना सीख लिया है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2016 11:10AM | Updated Date: Sep 25 2016 11:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री कृति सैनन अपनी फिल्म ‘राब्ता’ के सहअभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनके संबंधों को लेकर फैल रही अफवाहों की वजह से आजकल सुखिर्यों में है। इस पर कृति का कहना है कि ऐसी चीजें इस फिल्म इंडस्ट्री का ही एक हिस्सा है और वह इन सब चीजों का सामना कर सकती हैं व इससे निपट सकती हैं। 

कृति ने फिल्म ‘हीरोपंति’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था जिसमें उन्होंने अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ काम किया था। इसके बाद वह शाहरुख खान-काजोल अभिनीत फिल्म ‘दिलवाले’ में वरण धवन के साथ रोमांस करती हुई दिखीं। अब वह अगली बार एक रोमांटिक फिल्म ‘राब्ता’ में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत है।

कृति ने  बताया, इस तरह की प्रेम-संबंधों की कहानियां और अफवाहें इस फिल्म इंडस्ट्री का ही भाग है, इसका हिस्सा है। यह मेरी तीसरी फिल्म है और इसी तरह की एक कहानी बहुत अच्छे से बनाई गई है। मैंने अफवाहों से निपटना सीख लिया है और इससे भी निपट लूंगी।

‘हीरोपंति’ की यह नवोदित अभिनेत्री इस फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बाहरी कलाकार हैं जो बॉलीवुड में कथित रूप से फैलाई गई इन अफवाहों का सामना करना सीख रही हैं जिसकी वह आदी हो चुकी हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »