20 Apr 2024, 12:13:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुबंई। एक बड़ी खिलौना निर्माता कंपनी ने ऋतिक रोशन की टीम से मुलाकात कर रितिक किरदारों पर आधारित के खिलौने बनाने की पेशकश की है। ये खिलौने ऋतिक के फिल्मों के किरदारों पर आधारित होंगे, जिसमें क्रिश, धूम, बैंग-बैंग, जोधा अकबर, कोई मिल गया और कहो ना प्यार के रितिक द्वारा अभिनीत किरदार होंगे।
 
बच्चों के बीच कोई सुपरस्टार यदि फेमस है तो नो डाउट वो ऋतिक रोशन ही हैं, जिसके कारण रितिक के किरदारों को खिलौने के रूप में उतारा जा रहा है। अपनी पहली फिल्म से ही रितिक बच्चों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। फिर कोई मिल गया फिल्म से उन्होंने अपनी शानदार ऐक्टिंग का लोहा तो मनवाया ही साथ-साध लाखों बच्चों को अपना फैन भी बना लिया। इसके बाद आई क्रिश से बच्चे रितिक से बहुत प्यार करने लगे। 
 
किसी भी जगह से कूद जाना, विलन को मारना, स्टंट के साथ डांस करना। इन्हीं वजहों से ऋतिक की फिल्में बच्चों के लिए पूरा इंटरटेनमेंट पैक होती हैं। इन्हीं को मद्देनजर रखते हुए खिलौना कंपनी ने यह निर्णय लिया है। इस कड़ी में ऋतिक के चुनिंदा फिल्मों के किरदार को खिलौने के रूप में उतारने जा रही है। इस पूरे मसले पर ऋतिक रोशन कहते हैं मैं एक्शन हीरो और सुपर हीरो का बड़ा फैन हूं और उनसे संबंधित चीजों का मेरे पास कलेक्शन हैं। अगर मेरे संदर्भ में भी यह काम कर गया तो फिर यह देखना दिलचस्प होगा।
 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रितिक की चुनिंदा फिल्मों के कैरेक्टर को फिल्म के निर्माता की परमिशन के बाद ही खिलौने के रूप में ढाला जाएगा। अगर कोई मना करता है तो उस किरदार को छोड़ दिया जाएगा, जिसकी संभावना ना के बराबर है। 
 
आम खिलौने के प्राइस सेग्मेंट के बीच इनकी भी प्राइसिंग होगी। खिलौना बनाने वाली कंपनी की मानें तो उनके पास बॉलीवुड कलाकर को हीरो के रूप में लॉन्च करने की एक पूरी सीरिज तैयार है। इस सीरिज में वो रितिक रोशन को ही फिट पाते हैं।  इसके पीछे कारण बताते हुए कंपनी के अधिकारी कहते हैं कि आज के समय में बच्चों के बीच में रितिक के जितना पॉपुलर कोई है ही नहीं है। और जो किरदार रितिक ने अब तक निभाएं हैं सभी बच्चों के दिल के करीब हैं। उनका और हमारा टारगेट ग्रुप सेम है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »