28 Mar 2024, 14:27:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

देर रात मलाइका के घर से बाहर निकलते नजर आए अर्जुन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 6 2016 10:56AM | Updated Date: May 6 2016 10:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के पॉवरफुल कपल कहे जाने वाले मलाइका अरोरा खान और अरबाज इन दिनों अपनी तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इनके बीच आई इन दूरियों की एक वजह बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर से मलाइका की बढ़ती नजदीकियां भी बताई जा रही हैं।

खबरों की मानें तो हाल ही में अर्जुन कपूर मलाइका से मिलने पहुंचे और देर रात उनके घर से बाहर निकलते नजर आए। सलमान खान की बहन अर्पिता से ब्रेकअप के बाद ऐसी अफवाहें थी कि अर्जुन की नजदीकियां सलमान की भाभी मलाइका से बढ़ रही हैं।

इस मुलाकात को कैमरे में कैद करने वाले फोटोग्राफर ने बताया, 'हमें पहले से खबर थी कि अर्जुन देर रात मलाइका के घर जाने वाले हैं, इस वजह से हम उनके घर के बाहर थे। जैसे ही अर्जुन की कार वहां पहुंची हमने कोई तस्वीर नहीं ली क्योंकि ऐसा करने से हो सकता था कि अर्जुन जल्द ही वापस आ जाते। इतना ही नहीं अर्जुन के मलाइका के घर में एंट्री करने से पहले उनके ड्राइवर ने निगरानी करते हुए अर्जुन को किसी फोटोग्राफर के ना होने की खबर भी दी। उसके बाद ही अर्जुन कार से निकलकर मलाइका के घर गए। हालांकि अर्जुन के प्रवक्ता ने इस तरह की किसी भी खबर से इनकार किया है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »