28 Mar 2024, 16:04:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

राजकुमार को अपनी फिल्म का ट्रेलर दिखाना चाहती हैं पत्रलेखा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2016 2:40PM | Updated Date: Feb 13 2016 2:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म 'सिटी लाइट' में शानदार अभिनय से सफल डेब्यू करने वाली अदाकारा पत्रलेखा जल्द ही आगामी फिल्म 'लव गेम्स' में नजर आनेवाली हैं। फिल्म लव गेम्स में पत्रलेखा का एक डार्क रोल होने वाला है। पत्रलेखा और राजकुमार राव की रिलेशनशिप की बातें तो सभी को खबर है। अदाकारा पत्रलेखा अपनी फिल्म का सबसे पहले ट्रेलर अपने बॉयफ्रेंड राजकुमार राव को दिखाना चाहती हैं।
 
राजकुमार बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेता हैं। पत्रलेखा चाहती हैं की राजकुमार उनकी फिल्म का ट्रेलर देखें और पत्रलेखा को उनकी गलतियां समझाएं ताकि वे अगले पड़ाव पर अपनी गलतियां सुधार सकें। फिल्म 'लव गेम्स' के अलावा पत्रलेखा जल्द ही विशेष फिल्म्स के बैनर तले बन रही आगामी फिल्म में भी नजर आनेवाली हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »