23 Apr 2024, 11:39:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। 'दिलवाले' फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान इस फिल्म की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान और काजोल एक दूसरे का हाथ थामे खड़े हैं। यह तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है।

शाहरुख ने ट्वीट करते हुए लिखा है, फिल्म तो कमाल बनाएगा रोहित। अभी उसने जो फोटो ली है वो देख लो। आपको बता दें कि इस फिल्म से शाहरूख और काजोल की जोड़ी एक बार फिर अपना जलवा दिखाने को तैयार है। पिछले कुछ दिनों से इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है।

इससे पहले भी शाहरूख ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था देर रात शूटिंग की वजह से थक गया हूं लेकिम मजा आया. काजोल बेहद खूबसूरत, वरूण डैशिंग और कृति सेनन भी खूबसूरत लग रही थीं।

शाहरुख पांच साल के बड़े अंतराल के बाद काजोल के साथ काम किया। इससे पहले दोनों 'माई नेम इज खान' में नजर आए थे। रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 'दिलवाले' 18 दिसंबर को रिलीज होगी। इसमें वरुण धवन कृति सैनन, बोमन ईरानी और विनोद खन्ना प्रमुख भूमिका में हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »