29 Mar 2024, 21:22:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

लघु फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा और तिल्लोतमा शोम ने एक साथ काम किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2015 2:38PM | Updated Date: Oct 7 2015 2:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा और अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित कलाकार तिल्लोतमा शोम जयदीप सरकार की लघु फिल्म ‘नयनताराज नेकलेस’ में एक साथ काम किया है। इस रोमांचक फिल्म की कहानी दो विपरीत स्वभाव वाली महिलाओं की दोस्ती के ईद गिद घुमती है।
 
बीस मिनट की इस लघु फिल्म में आधुनिक महानगरों की हलचल से भरी जिंदगी के पीछे की हकीकत दिखाई गई है जिसकी वजह से दो विपरीत स्वभाव की महिलाएं आपस में दोस्त बन जाती हैं। इन दोनों महिलाओं की भूमिका कोंकणा सेन और तिल्लोतमा शोम ने निभाई है।
‘नयनताराजÞ नेकलेस’ को रॉयल स्टैग बैरल सेलेक्ट लार्ज शॉर्ट फिल्म्स द्वारा निर्मित किया गया है, जिसे भारत में शानदार लघु फिल्मों के निर्माण के लिए जाना जाता है। उनकी पिछली लोकप्रिय फिल्म सुजॉय घोष की बंगाली लघु फिल्म ‘‘अहिल्या’’ थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »