19 Apr 2024, 05:51:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बागी 3 का भंकस गाना रिलीज - धमाकेदार डांस करते दिखे...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2020 3:20PM | Updated Date: Feb 19 2020 3:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर स्टारर ​फिल्म 'बागी 3' का दमदार और एक्शन से भरपूर ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था। ट्रेलर के बाद आज ​फिल्म का नया गाना 'भंकस' रिलीज हो गया है।  भंकस गाना बप्पी लहरी के गीत का रीमेक है। 1984 में आई फिल्म तोहफा के एक आंख मारू गाने का ये रीक्रिएटेड वर्जन है। इस गाने में टाइगर और श्रद्धा डांस करते नजर आ रहे हैं। रितेश देशमुख और अंकिता की शादी हो रही है जबकि टाइगर और श्रद्धा शादी में जमकर डांस कर रहे हैं। दोनों ही लाजवाब डांसर हैं और उनका डांस कमाल का है। इस गाने में दोनों प्रमुख अभिनेताओं के बीच सिज़लिंग केमिस्ट्री देखने मिल रही है।
 
गाना रिलीज से एक दिन पहले यानी कल मंगलवार को इस गाने का पोस्टर रिलीज किया गया। पोस्टर सामने आने के बाद से ही दर्शकों में इस गाने को लेकर काफी क्रेज बढ़ा हुआ है। वहीं आज अब फिल्म के निर्माताओं ने एक और नया पोस्टर आज सुबह सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर के अलावा रितेश देशमुख नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।  
 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »