28 Mar 2024, 14:02:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मार्च में रिलीज हो रही हैं ये अजय देवगन की ये 2 बड़ी फिल्में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2020 11:55AM | Updated Date: Feb 18 2020 11:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अजय देवगन की तानाजी- द अनसंग वॉरियर इन दिनों सिनेमाघरों में धूमधाम से चल रही है। फ़िल्म 200 करोड़ की दहलीज़ पर खड़ी है। अजय इस फ़िल्म के निर्माता भी हैं। अब निर्माता की भूमिका में उनकी दो और फ़िल्म आने के लिए तैयार है।
'छलांग' के निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। इस पोस्टर में नुसरत भरूचा और राजकुमार राव बहुत ही अलग भूमिका में नजर आ रहे हैं। जहां अभिनेता पहले ही अपने रेड लुक के स्लीपी अवतार के साथ सबका दिल जीत रहे हैं तो वहीं नुसरत स्पोर्ट्स फिल्म में निश्चित रूप से अपने साथ कॉमेडी को ला रही है।
 
1. छलांग
अजय देवगन के निर्माण और हंसल मेहता के निर्देशन में बनी यह फिल्म काफी समय से चर्चा में है। स्पोर्ट पर आधारित एक कॉमेडी मनोरंजन फिल्म बताई जा रही है जिसमें राजकुमार राव के साथ बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नुसरत भरूचा भी एक अहम किरदार में नजर आने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का एक पहला पोस्टर रिलीज किया गया है जिसमें राजकुमार राव फुटबॉल पर सोते हुए नजर आ रहे हैं। दर्शक इस फिल्म के पोस्टर को बेहद पसंद भी कर रहे हैं। इस फिल्म को 13 मार्च 2020 को रिलीज किया जाएगा।
 
2. सूर्यवंशी
रोहित शेट्टी के निर्देशन और करण जौहर के निर्माण में बन रही यह एक मल्टीस्टारर एक्शन फिल्म बताई जा रही है जिसमें अक्षय कुमार के साथ अजय देवगन और रणवीर सिंह भी एक अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह के जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई देंगे। यह फिल्म अपने ओपनिंग डे पर भारत में 65 करोड़ की कमाई कर सकती है। इस फिल्म को 27 मार्च 2020 को देश और दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »