19 Apr 2024, 04:12:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। कपूर खानदान में लंबे समय बाद हाल ही में शहनाई की गूंज सुनाई दी। करीना कपूर-करिश्मा कपूर के कजिन अरमान जैन ने अपनी गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा के साथ शादी की। अरमान के बाद अब उनके छोटे भाई आदर जैन की शादी की चर्चा होने लगी है।
 
अरमान की शादी में आदर जैन और तारा सुतारिया को एक साथ देखा गया था। दोनों को साथ में शादी में परफॉर्म करते हुए भी देखा गया था। आदर और तारा कई बार साथ में फैमिली फंक्शन अटेंड करते हुए नजर आए। इनके रिश्ते पर मुहर तब और लगी जब रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा साहनी ने एक ग्रुप फोटो शेयर की थी जिसमें तारा सुतारिया भी थीं। रिद्धिमा ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में 'फैमिली' लिखा।
 
मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में आदर जैन की मां रीमा जैन ने कहा, 'हमारा बेटा जिसे भी प्यार करता है हम भी उसे प्यार करते हैं।' जब रीमा से आदर की शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'वो अभी काफी यंग है। अभी ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा। देखते हैं आगे जिंदगी में क्या होता है। अभी उसे अपने करियर पर फोकस करना चाहिए।'
 
आदर जैन फिल्म 'कैदी बैंड' में नजर आ चुके हैं। यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। बता दें कि आदर की मां रीमा जैन दिग्गज अभिनेता राज कपूर की बेटी हैं। रीमा जैन की शादी बिजनेसमैन मनोज जैन से हुई है।
तारा सुतारिया ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर 2' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद तारा सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'मरजावां' में नजर आई थीं। जिसमें उनके अपोजिट सिद्धार्थ मल्होत्रा की मुख्य भूमिका थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी। तारा सुतारिया की अगली फिल्म सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी के साथ है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »